मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल में 18/19 की रात शुरू होने वाले नवरात्र मेला के मद्देनजर सड़क डायवर्जन किया गया, लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम आवागमन सही रहे, डायवर्जन 18.03.2026 प्रातः 06.00 बजे से दिनांकः 27.03.2026 की रात्रि 22.00 बजे तक जनपद में भारी वाहनो का आवागमन शहर क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेगा, 1- प्रयागराज की तरफ से मीरजापुर की तरफ आने वाले भारी वाहनो को गैपुरा चौराहा थाना विन्ध्यांचल से विजयपुर होते हुए वाया लालगंज की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, 2-नटवा तिराहा चौकी नटवा थाना को0कटरा से विन्ध्यांचल की तरफ किसी भी प्रकार के भारी वाहनो (पेट्रोलियम व गैस वाहनों को छोड़कर) का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा, इन सभी वाहनो को नटवा तिराहा से बथुआ तिराहा होते हुए वाया लालगंज, विजयपुर, गैपुरा चौराहा होते हुए प्रयागराज की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, 3-यादव चौराहा चौकी बरकछा थाना कोतवाली देहात से वाया मुहकोचवां होते हुए शहर मीरजापुर की तरफ केवल व्यापारी बन्धु तथा आवश्यक सामानों की पूर्ति करने वाले वाहनों को रात्रि 24.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक चेकिंग के उपरान्त आवागमन की अनुमति प्रदान की जायेगी, अन्य सभी वाहनो को चुनार लालगंज की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, 4-शहर की तरफ नो-इन्ट्री में छूट के दौरान केवल व्यापारी बन्धु तथा आवश्यक सामानों की पूर्ति करने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जायेगा, बालू, गिट्टी, मोरंग, लोहा इत्यादि लदे वाहनों को शहर में प्रवेश नही करने दिया जायेगा, ऐसे वाहनों को लालगंज व चुनार की तरफ डायवर्ड कर दिया जायेगा, 5-प्रयागराज की तरफ से वाया नैनी, मेजा, माण्डा, जिगना होते हुए विन्ध्याचंल की तरफ आने वाले दर्शनार्थियों की बसों को अष्टभुजा बस पार्किंग मे पार्क किया जायेगा, व हल्के चार पहिया वाहनो को आवश्यकतानुसार मेला क्षेत्र में बने हुए वाहन पार्किंग में पार्क कराया जायेगा, 6-सोनभद्र व मध्य प्रदेश से वाया बथुआ तिराहा,नटवा तिराहा होते हुए विन्ध्याचंल की तरफ आने वाले दर्शनार्थियों की बसो को अमरावती बस पार्किंग व हरिश्चन्द्र बस पार्किंग घमहापुर मे पार्क कराया जायेगा, व हल्के चार पहिया वाहनो को आवश्यकतानुसार मेला क्षेत्र में बने हुए वाहन पार्किंग में पार्क कराया जायेगा, 7- बिहार, वाराणसी, जौनपुर, भदोही से वाया औराई/गोपीगंज, चील्ह, शास्त्री ब्रीज, जान्हवी तिराहा, होते हुए विन्ध्याचंल की तरफ आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों को वाराणसी/जौनपुर बस स्टैण्ड पर पार्क कराया जायेगा, व हल्के चार पहिया वाहनो को बरतर तिराहा पर स्थित विभिन्न पार्किंगों मे पार्क कराया जायेगा, 8-बरतर तिराहा के पास स्थित पार्किंग भर जाने पर दूधनाथ तिराहा से बैरियर गिरा कर वाहनों को क्रमशः अमरावती चौराहा/पुरानी वीआईपी रोड पर स्थित पार्किंग मे डायवर्ट किया जायेगा, 9-रेहड़ा के पास स्थित पार्किंग भर जाने के बाद अमरावती चौराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों को क्रमशः पुरानी वीआईपी व दूधनाथ तिराहा से बरतर तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, 10- पुरानी वीआईपी रोड पर स्थित पार्किंग भर जाने पर पटेगरा नाला तिराहा व शिवपुर रेलवे ओवरब्रीज (हाइवे की तरफ) बैरियर लगाकर सभी वाहनो को अमरावती तिराहा /दूधनाथ तिराहा होते हुए बरतर तिराहे की तरफ बने हुये पार्किंग में डायवर्ट किया जायेगा, 11-सभी पार्किग के भर जाने पर वाहनों को पूर्व से निर्धारित कंटीजेंसी पार्किंग 1. दूधनाथ तिराहा पुलिस बूथ 2 . ओझलापुल हाइवे के पास 3. राधा पैलेस के सामने पुरानी वीआईपी रोड एवं 4. शिवपुर रेलवे ओवरब्रीज ( पटेगरानाला चौराहा से शिवपुर मार्ग) के बगल में वाहनों को पार्क कराया जायेगा, 12-किसी आपातकालीन स्थित मे उच्चाधिकारियों का आदेश मिलने पर मेले में वाहनो को प्रवेश से रोकने के लिये अष्टभुजा बस पार्किंग बैरियर, घमरापुर बस पार्किंग के पास बना वैरियर, नटवा तिराहा बैरियर, जान्हवी तिराहा बैरियर एवं दूधनाथ तिराहा पुलिस बूथ बैरियर लगाकर स्थिति में सुधार होने तक मेले की तरफ आने वाले सभी वाहनो को पार्क/डायवर्ट किया जायेगा, 13-किसी भी दशा मे रोड पर वाहनो को खडा नही होने दिया जायेगा, इस व्यवस्था के संचालन हेतु मोबाईल पार्टी व क्रेनो की मदद से रोड परखडे होने वाले वाहनो पर आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाई की जायेगी, 14-मेले मे यातायात व्यवस्था संचालन हेतु अमरावती चौराहे पर अस्थाई यातायात नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया जायेगा, 15- इस डायवर्जन से सभी प्रकार के इमजेंसी वाहन यात्री बसे, स्कूल बसे, पेट्रोलियम वाहन, एम्बूलेंस आदि मुक्त रहेंगे, विशेष परिस्थिति मे उच्चाधिकारियों की अनुमति के पश्चात ही किसी अन्य भारी वाहन को मेले क्षेत्र मे प्रवेश दिया जायेगा ,
Share: