Advertisement

मिर्ज़ापुर जमालपुर क्षेत्र से ₹ 25 हजार के इनामियां दो बाइक चोर गिरफ्तार चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद

मिर्ज़ापुर जमालपुर क्षेत्र से ₹ 25 हजार के इनामियां दो बाइक चोर गिरफ्तार चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद
मिर्ज़ापुर थाना जमालपुर क्षेत्र से ₹ 25 हजार के इनामियां दो शातिर मोटरसाइकिल चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना जमालपुर पुलिस मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान दो चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ ₹ 25000 के इमामियां 1. बृजेश चौहान पुत्र स्व0 रामअवध चौहान निवासी ग्राम ईसरगोडवा थाना इलिया जनपद चंदौली व 2. आजाद चौहान पुत्र बाबूलाल चौहान निवासी ग्राम अइलार थाना चाँद जनपद कैमूर भभुआ (बिहार) को गिरफ्तार किया, जिनकी निशानदेही पर ग्राम मैनुद्दीनपुर से छिपाकर रखी हुई दो अन्य मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने बरामद किया, जब कि अभियुक्त बृजेश चौहान के पास से पुलिस को एक अवैध तमंचा 315 बोर डबल बैरल व 02 जिन्दा कारतूस भी बरामद किया, गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शादी समारोह, बारातों में अवसर देखकर तथा सड़क के किनारें खड़ी मोटरसाइकिलों को चोरी कर बिहार में ले जाकर बेचते है, पुलिस ने धारा 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस व धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए दोनो को न्यायालय/जेल भेजा,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें