प्रयागराज के थाना हंडिया क्षेत्र मे पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया, बताया गया कि पवन यादव सड़क पर किसी काम से रुके थे, तभी अज्ञात बाइक सवार बदमाशों नें उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी, गोली लगनें से पवन सड़क पर गिर गए, जिन्हें स्थानीय लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए, रास्ते मे ही पवन की मौत हो गयी, पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव प्रयागराज के हंडिया के मुंगराव गाँव के रहने वाले थे, वो वर्तमान में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव के पद पर भी थे, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर आस पास के CCTV औरअन्य माध्यमो से बदमाशो की पहचान करने में जुट गई, पुलिस ये भी पता लगा रही हैं की उनकी हाल मे किस्से दुश्मनी हुई थीं, सूत्रों से मिली जानकारी के हवाले से हंडिया में सपा नेता व पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव हत्याकांड में पुलिस ने प्रधान विनोद यादव और एक अन्य व्यक्ति लल्ला यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, पुलिस की पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की बात कही जा रही है, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है,
Share: