Advertisement

मिर्ज़ापुर लहंगपुर में अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार चाचा भतीजे को रौंदा दोनो की मौके पर मौत लोगो ने NH-135 की दोनों लेन को किया जाम

मिर्ज़ापुर लहंगपुर में अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार चाचा भतीजे को रौंदा दोनो की मौके पर मौत लोगो ने NH-135 की दोनों लेन को किया जाम
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज लहंगपुर चौकी क्षेत्र के बामी हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल से जा रहे चाचा भतीजे को रौंद दिया, दुर्घटना में दोनो की मौके पर ही मौत हो गयी, परिजन व स्थानीय लोगो ने मिलकर NH-135 की दोनों लेन को जाम कर हंगामा करने लगे, जिसकी वजह से NH-135 के दोनों लेन पर गाड़ियों का आवागम बन्द होने से लम्बा जाम लग गया, घटना सुबह करीब 07 बजे के आस पास की है, बताया गया कि 50 वर्षीय शिवनाथ और 13 वर्षीय प्रियांशु एक ही साइकिल पर सवार होकर अपने घर की तरफ लौट है थे, लहंगपुर चौकी क्षेत्र के बामी हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनो के8 मौके पर ही मौत हो गई, दुर्घटना से नाराज परिजन व ग्रामीणों ने NH-135 की दोनों लेन को जाम कर दी, सूचना मिलते ही मौके पर पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने हुए, लोगों को समझा बुझाकर काफी मशक्कत के बाद मार्ग खुलवाया, जिससे वाहनों का आवागमन शुरू हो सका,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें