मिर्ज़ापुर में गंगानदी का जलस्तर पिछले कुछ दिनों से लगातार वृद्धि होने से धीरे धीरे अपने चेतावनी बिंदु व खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है, जिससे तटवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगो की परेशानी प्रति दिन बढ़ती जा रही थी, राहत की बात यह है कि रविवार से गंगानदी के जलस्तर में जिस तेजी से वृद्धि दर्ज हो रही थी अब उसी वृद्धि से पानी घटने के सिलसिले जारी है, जिससे तटवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगो ने राहत की सांस ली, आज सुबह 08 बजे सोमवार को केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर पिछले 12 घंटे में 37 सेंटीमीटर पानी घटा दर्ज किया गया, जो अब घटकर 73.680 मीटर तक आ गया है, मिर्ज़ापुर में गंगानदी का चेतावनी स्तर 76.724 मीटर और खतरे का स्तर 77.724 मीटर निर्धारित है, गंगानदी में पानी बढ़ने व बाढ़ का उच्चतम स्तर अभी तक 80.340 मीटर पर दर्ज है, जिला प्रशासन की ओर से 404 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 37 बाढ़ चौकियां स्थापित कर गंगानदी में लगातार पानी की निगरानी की जा रही है,
Share: