मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात में 50 आबकारी मुकदमों से सम्बन्धित 679 लीटर अवैध शराब को आज पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने निर्देश से विनष्टीकरण कराया गया, थाना कोतवाली देहात परिसर में वर्ष 2024-2025 के बीच पंजीकृत आबकारी अधिनियम से सम्बंधित कुल 50 मुकदमों में बरामद 679 लीटर अवैध शराब को न्यायालय द्वारा विनष्टीकरण करने का आदेश दिए जाने के उपरान्त नायब तहसीलदार सदर नगीना सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर जटाशंकर मिश्रा, आबकारी निरीक्षक राजेश, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात अमित मिश्रा, सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी की गठित टीम की मौजूदगी में अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया,
.
Share: