मिर्ज़ापुर अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र में कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य का आज पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने निरीक्षण करने पहुंचे, इस दौरान उन्होंने नाली निर्माण की गुणवत्ता व उसमे हो रही खामियों को लेकर काफी नाराज़गी जताई, अहरौरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य चल रहा है, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान उसका निरीक्षण करने पहुंचे, निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगो द्वारा निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिली, जिस पर विधायक जी ने निर्माण कार्य का जायजा लिया, मौके पर नाली निर्माण में स्थानीय स्तर की गिट्टी एवं भसी (मिट्टी युक्त सामग्री) के प्रयोग को लेकर गुणवत्ता में गंभीर खामियां पाई गईं,
जिस पर विधायक जी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अवर अभियंता एवं ठेकेदार को फटकार लगाई और कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए, उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, विधायक जी ने तत्काल इस प्रकरण की जानकारी जिलाधिकारी मिर्जापुर को दी और उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की, जिलाधिकारी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए गए, विधायक जी ने कहा कि जनता के धन से हो रहे विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी ,
Share: