प्रयागराज थाना झूंसी क्षेत्र में बीते 6 अक्टूबर को नाले में एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम की मदद से हत्या के साक्ष्य जुटाए, मृतक की पहचान झूंसी कोहना निवासी शांतनु दुबे के रूप में हुई, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमो का गठन किया, परिजन से पूछताछ में पुलिस के सामने आया कि शांतनु ने करीब पांच महीने पहले उज्जवल सेन गुप्ता को 15 हजार रुपये उधार दिए थे, वह लगातार अपने रुपये वापस मांग रहा था, इसी को आधार मानकर पुलिस जांच करते हुए, हत्या का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, पुलिस के मुताबिक, करीब 15 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हत्या की साजिश रची गई थी, आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़ और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिलेश भारतीया उर्फ छोटू (19), उज्जवल सेन गुप्ता (21) और दिव्यांश निषाद उर्फ हर्ष निषाद (23), के रूप में हुई, सभी झूंसी क्षेत्र रहने वाले है, आरोप है कि रुपये लौटाने से बचने के लिए उज्जवल ने अपने साथियों के साथ मिलकर शांतनु की हत्या की योजना बनाई थी, पुलिस के अनुसार, योजना के तहत शांतनु को रात में एक स्थान पर बुलाया गया, वहां उसके सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई, इसके बाद शव को नाले में फेंककर आरोपी फरार हो गए,
Share: