Advertisement

चंदौली के सैयदराजा पुलिस ने एक ट्रक से एक करोड़ 40 लाख रुपये की अवैध शराब पकड़ा दो गिरफ्तार

चंदौली के सैयदराजा पुलिस ने एक ट्रक से एक करोड़ 40 लाख रुपये की अवैध शराब पकड़ा दो गिरफ्तार
चंदौली के थाना सैयदराजा क्षेत्र पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही करते हुए, एक ट्रक को चेकिंग के दौरान धागा लपेटने वाली कागज की गुल्ली के नीचे छिपाकर रखी एक करोड़ 40 लाख रुपये की 849 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद करते हुए, दो लोगो को शराब तस्कर मामले में गिरफ्तार किया, पुलिस जानकारी के अनुसार ये शराब नोयडा से बिहार ले जाया जा रहा था, जिसकी अनुमानित कीमत 01.40 करोड़ रुपये बतायी गयी, मुखबिर की सूचना के आधार पर NH-19 हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलपुर काले पीर बाबा मजार के पास से चेकिंग के दौरान ट्रक कन्टेनर सं0 RJ14JQ3205 से 849 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब 7473.36 लीटर बरामद किया गया है, जिस पर “For Sale in Punjab Only” अंकित है, पुलिस ने ट्रक के चालक हरिश्चन्द्र पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम नगला इतवारी थाना भोगांव जनपद मैनपुरी उम्र लगभग 28 वर्ष व परिचालक अंकित पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी ग्राम मिसौरा थाना भोगाव जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें