सूरत के एक हीरा व्यापारी ने अयोध्या रामलला मंदिर के लिए 11 करोड़ रुपये का मुकुट दान किया
अयोध्या में भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही एक ओर जहा बीते तीन दिनों में 10 लाख से ज्यादा लोगो ने भगवान श्रीराम के दर्शन किये टी वही सूरत के एक हीरा व्यापारी ने अयोध्या रामलला मंदिर के लिए 11 करोड़ रुपये का मुकुट दान किया है , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुकुट 6 किलो वजन का है, जो 4.5 किलो सोने से बना हुआ है और उसे हीरे और कीमती रत्नों से सजाया गया है , बताया गया कि यह डिज़ाइन सम्राटों द्वारा पहने जाने वाले प्राचीन मुकुटों से प्रेरित है , यह भगवान राम के सांसारिक शासनकाल और उनकी दिव्य दिव्यता का प्रतिनिधित्व करता है ,