मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र के पटेल नगर बाजार नदिहार के पास बीती रात दो बाइको की टक्कर में दोनों मृत युवक की नही हो सकी शिनाख्त
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के पटेल नगर बाजार नदिहार के पास सोमवार को बीती रात दो बाइको की आमने सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी थी, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृत युवक की शिनाख्त का प्रयास करती रही, लेकिन दोनों मृत युवको की शिनाख्त नही हो सकी , घटना सोमवार की शाम 7 बजे की है, दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे, स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था, दुर्घटना में जान गंवाने वाले दोनों बाइक सवारों की पहचान खबर लिखने तक नहीं हो पाई थी, तलाशी के दौरान उनके पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उनके नाम-पते का पता चल सके, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और आसपास के गांवों में उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है, पुलिस का कहना है कि शिनाख्त के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी ,