मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र के पहाड़ा और डगमगपुर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की मौत
मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र के पहाड़ा और डगमगपुर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी, मृतक की पहचान कन्हैया सिंह उम्र 55 वर्ष पुत्र ठाकुर सिंह के रूप में पुलिस द्वारा की है, जो पश्चिमी दिल्ली के मकान नंबर RZ 205, गली नंबर 09, विष्णु गार्डन, ख्याला, थाना तिलक नगर के रहने वाले थे, आज सुबह करीब 4:20 बजे पड़री क्षेत्र के पहाड़ा और डगमगपुर रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेन से गिरने से मौत हो गयी थी, मृतक का शव खंबा नंबर 716/22-24 के पास अप और डाउन रेलवे लाइनों के बीच पड़ा मिला था, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव की पहचान की गई, परिजनों ने बताया कि कन्हैया सिंह नई दिल्ली से सासाराम बिहार घूमने के उद्देश्य से अमृत भारत एक्सप्रेस में सवार होकर यात्रा गए थे,