ये खबर जान हो जाये सावधान, मोबाइल गेम के चक्कर में बेटे ने विधवा माँ के उड़ाए 36 लाख
हम आपको बता दे भले ही ये खबर हैदराबाद की है , लेकिन आप भी अपने बच्चों के मोबाइल गेम खेलने पर हो जाये सावधान , एक 16 वर्षीय बेटे ने अपनी विधवा माँ के मोबाइल गेम खेलकर उसके पति के मरने पर जो उसे 36 लाख रुपये मिले थे उसे उड़ा दिया , विधवा मां के खाते में अब फूटी कौड़ी भी नही बचा है , मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद में एक 16 साल के लड़के ने मोबाइल गेम खेलने के चक्कर में अपनी मां के 36 लाख रुपए लुटा डाले , लड़के को अपना मोबाइल गेम जारी रखने के एवज में पैसे चुकाने पड़ते थे , ऐसा करते-करते उसने अपनी मां की पूरी जमा पूंजी ही उड़ा डाली , लड़के के पिता की मौत के बाद वो पैसे उसकी माँ को मिल थे , इसलिए अगर आपके बच्चे भी किसी मोबाइल गेम को खेलने में लगे रहते है तो कृपया सावधान हो जाये ,