यूपी मे 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज 22 जिलों में हो सकती है भारी बारिश
उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से प्रदेश वासियों को जल्द मिल सकती है राहत , यूपी मे अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदल सकता है , मौसम विभाग की माने तो 18 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान का असर दिख सकता है , जिससे प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना बन रही है , रविवार शाम से इसका असर शुरू होगा , चक्रवाती तूफान से 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलेगी , कई इलाके में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है , मौसम विभाग की माने तो चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात से आगे बढ़ चुका है , आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 18 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा , जहा 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी , सोमवार को इस तूफान का असर पूरे उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा , इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश व बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है , तो वही मंगलवार 20 जून को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज आंधी गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है , वहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है , तीन दिन तक उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा , मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक जल्दी होगी ,