मिर्ज़ापुर सहित 13 शहरों में हीटवेव का अलर्ट जारी अभी गर्मी से नही मिलेगी राहत यूपी में मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है , तो वही मिर्ज़ापुर सहित 13 जिलों के लिए यूपी मौसम विभाग ने हीटवेव की आशंका जताई है , जिसमे मिर्जापुर, सोनभद्र, महोबा, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, शामिल है , तो वही मौसम विभाग ने जिन 20 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताया है , मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखमीपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, जिलो में हल्की बारिश की संभावना जताया है , मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी पश्चिमी हवाएं अगर लगातार चलती रहीं तो यूपी में मानसून जल्द दस्तक दे सकता है , 20 जून के बाद से बारिश होने की उम्मीद बन रही है ,