मिर्ज़ापुर सपा महिला सभा ने मणिपुर घटना का विरोध कर सड़को पर निकाला कैडिल मार्च
मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने आज नगर की सड़कों पर मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दुष्काण्ड को लेकर जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से महिलाओं व पार्टी के नेताओं ने विरोध में कैण्डल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया , वक्ताओं ने कहा है कि सरकार की लापरवाही और अक्षमता के कारण यह घटना लोकतंत्र में अक्षम्य है , इस घटना ने पूरे राष्ट्र को शर्मिन्दा कर दिया है , तो वही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने मणिपुर की घटना को हृदय विदारक घटना बताया जो सभी के दिलों को झकझोरते हुए मानवता को शर्मसार कर दिया है , ऐसी घटना की जितनी भी निंदा की जाए वो कम है , महिला सभा की जिलाध्यक्ष परवीन बानो ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अमानवीय और जघन्य कृत्य के विरोध में समाजवादी महिला सभा कैण्डल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं , कैंडिल मार्च में जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, अशोक यादव, परवेज खान, सुनील सिंह पटेल, आदर्श यादव, सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे ,