शादी से युवती ने इनकार किया तो युवक मित्र ने नम्बरी ईट से उसके सर पर किया जानलेवा हमला
कानपुर के थाना बिठूर क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक अपनी महिला मित्र को कार से घुमाने के लिए लाया था, इस दौरान युवक ने अपनी महिला मित्र से शादी करने की बात कही, लेकिन महिला मित्र ने उसके शादी के प्रपोजल को नकार दिया, जिससे नाराज प्रेमी युवक ने महिला के सर पर नम्बरी ईट से जानलेवा हमला कर दिया, वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गयी, ये सब देख पब्लिक ने युवक को पकड़ कर जमकर उसकी पिटाई करते हुए, पुलिस को बुलाकर युवक को सौंपा दिया, युवक थाना स्वरूप नगर क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाला बताया गया है, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, पीड़ित महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ बिठूर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है ,