मिर्ज़ापुर जीआरपी ने पांच दर्जन से अधिक यात्रियों के गुम हुए मोबाइल को ढूंढ उनके स्वामियों को सौपा
मिर्ज़ापुर जीआरपी ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों व रेलवे स्टेशन के आस पास के यात्रियों के पांच दर्जन से अधिक गुम हुए मोबाइल को खोज निकाला, जीआरपी ने मोबाइल प्राप्त करने के बाद उनके स्वामियों को बुलाकर उन्हें सौप दिया, रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस की माने तो काफी दिनों से गुम हुए लगभग 5 दर्जन से अधिक मोबाइलों को बरामद किया गया, उनके स्वामियों को रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुलाकर उन्हें सुपुर्द किया गया, मोबाइल धारकों ने अपने-अपने मोबाइल पाकर खुश हुए और जीआरपी पुलिस को धन्यवाद दिया ,