मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल धाम में अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व शुरू हुआ भजन कीर्तन कार्यक्रम
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल धाम में अयोध्या में भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व शुरू भजन कीर्तन कार्यक्रम शुरू हो गया, कार्यक्रम आज 15 जनवरी से 22 जनवरी अयोध्या धाम में भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा तक चलता रहेगा, विन्ध्याचल धाम में आने वाले दर्शनार्थियों को श्रीराम जी नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिये जिलाधिकारी प्रियंका निंरजन के निर्देशन व प्रभारी अधिकारी पर्यटन सिद्धार्थ यादव की देखरेख में जिला संस्कृत पर्यटन परिषद एवं सूचना विभाग के द्वारा भजन कीर्तन, रामकथा के कार्यक्रम को आयोजित किया गया है, सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन अध्यक्ष विन्ध्य पण्डा समाज पंकज द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय व सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती के द्वारा देवी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया ,