मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल के ग्राम भठेवरा में मानव कंकाल मिलने से आस पास कक्षेत्र में मचा हड़कम्प
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के भठेवरा गांव में आज एक मानव कंकाल मिलने से आस पास के क्षेत्रों में हड़कम्प मच गया , खेत मे पड़े कंकाल को देखकर लोग समझ नही पा रहे थे कि कंकाल महिला का है या फिर किसी पुरुष का बरहाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस टीम जांच पड़ताल कर रही , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के ग्राम भठेवरा खेत में एक अज्ञात मानव कंकाल होने की सूचना प्राप्त हुई , सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व विन्ध्याचल पुलिस साथ मे डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया , पुलिस ने मानव कंकाल को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है , खबर लिखे जाने तक ये कन्फर्म नही हो सका कि कंकाल किसी महिला का है या फिर किसी पुरुष का है , फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है ,