मिर्ज़ापुर विन्ध्य कॉरिडोर से भव्य दिखने लगा माँ विंध्यवासिनी देवी का धाम कार्य अंतिम चरण में
मिर्ज़ापुर विन्धयाचल विंध्य कॉरिडोर का काम अब अंतिम चरण में चल रहा है , विन्ध्य कॉरिडोर से निर्माण से माँ विंध्यवासिनी का दरबार अब भव्य नजर आने लगा है , ज्यादातर कार्य समाप्ति की ओर हैं , विन्ध्य कॉरिडोर का निर्माण कार्य जैसे-जैसे समाप्ति की ओर आगे बढ़ रहा है , मंदिर परिसर की भव्य तस्वीर सामने आ रही है , 331 करोड़ लागत की परियोजना का संभावना है जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विन्ध्य कॉरिडोर का लोकार्पण कर सकते है , बड़ी तेजी से मंदिर परिसर में पत्थर बिछाए जा रहे हैं , श्रद्धालुओ को काफी दूर से ही माँ विंध्यवासिनी देवी का दरबार विंध्य कॉरिडोर की वजह से दिखने लगेगा , विन्ध्य कॉरिडोर परियोजना का शिलान्यास गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अगस्त 2021 किया था , विंध्य कॉरिडोर परियोजना की लागत 331 करोड़ रुपये है, परियोजना के विस्तार से इसकी लागत थोड़ी बढ़ी है , परिक्रमा पथ के निर्माण के लिए मकान व दुकान मिलाकर लगभग 92 निर्माण और चारों मार्गों को चौड़ा करने के लिए 671 निर्माण को ध्वस्त किया जा चुका हैं , निर्माण कार्य पूरा होते ही भव्य दिखने लगेगा माँ विंध्यवासिनी देवी का दरबार जो आने वाले श्रद्धालुओ को अपनी ओर आकर्षित करेगा ,