मिर्ज़ापुर विन्धयाचल में भी अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन को देखते हुए भव्य महा गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा
मिर्ज़ापुर विन्धयाचल में भी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन वाले दिन गंगाघाट पर भव्य महा गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा, विन्ध्याचल के माॅ विंध्यवासिनी पक्का घाट पर विन्ध्य विकास परिषद के अंतर्गत होने वाली संगीतमय गंगा आरती में बदलाव करते हुए भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा , प्राण प्रतिष्ठा अवसर को ध्यान में रखते हुए, 22 जनवरी को अपने निर्धारित समय पर होने वाली आरती को महाआरती का रूप दिया जाएगा , इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है , गंगा आरती के प्रमुख रामानन्द तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आदेशानुसार गंगा आरती को महा गंगा आरती करने को आदेशित किया गया है , यह अवसर संपूर्ण सनातन संस्कृति के लिए ऐतिहासिक है और माॅ विंध्यवासिनी धाम की प्रसिद्ध संगीतमय गंगा आरती होगी , जिसमें भगवान राम के पुजन के बाद ही माॅ गंगा का वैदिक मंत्रों से पुजन करके महा गंगा आरती प्रारम्भ किया जाएगा , साथ ही बताया कि माॅ विंध्यवासिनी पक्का घाट पर दीपोत्सव का आयोजन होगा साथ ही आने वाले श्रद्धालु में प्रसाद वितरण भी किया जाएगा ,