मिर्ज़ापुर विंध्याचल मंगला आरती के साथ शुरू हुआ माँ विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में नवरात्र मेला श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब
मिर्ज़ापुर विंध्याचल माँ माँ विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में मंगला आरती के साथ शुरू हुआ नवरात्र मेला, दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब विंध्याचल चैत्र नवरात्र मेले के पहले दिन मंगलवार को माँ विंध्यवासिनी देवी के दरबार भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाइन लगाकर माँ के कपाट खुलने का इन्तेजार करते रहे, भोर में मंगला आरती के बाद माँ विन्ध्यवासिनी देवी का कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन शुरू हुआ , हर दर्शनार्थी माँ की एक झलक पाने के लिए माला-फूल, नारियल-चुनरी और प्रसाद लिए घंटो लाइन में खड़ा कपाट खुलने का इन्तेजार करता रहा, किसी ने झांकी से दर्शन किया, तो कोई माँ के गर्भगृह में पहुंचकर दर्शन किया, वनरात्र के पहले दिन पूरा मंदिर परिसर घंटा, घड़ियाल, शंख और माता के जयकारों के साथ मंदिर परिसर भक्ति मय रहा, हर तरफ माँ के जयकारे गूंजते रहे , जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, एडीएम शिव प्रताप शुक्ल रात से ही व्यवस्था में जुटे रहे ,