मिर्ज़ापुर वन कर्मचारियों द्वारा युवक को पेड़ से बांधकर पिटाई करते वीडियो वायरल
मिर्ज़ापुर थाना हलिया क्षेत्र में एक युवक को वन कर्मचारियों द्वारा पेड़ से बांधकर पिटाई करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से पूरे विभाग में हड़कम्प मच गया , वायरल वीडियो में वन कर्मचारियों ने एक युवक को पेड़ में बांधकर उसकी बेरहमी से बुरी तरह से पिटाई करते दिखाई पड़ रहे है , पिटाई करते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किसी ने वायरल कर दिया , जिससे विभाग में हड़कम्प मच गया , मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि युवक को शिकार करने के आरोप में उसके घर से रात 9:00 बजे गाड़ी में बैठाकर जबरन ले गए थे , रात भर लॉकअप में रखने के बाद दूसरे दिन वन कर्मचारियों ने पेड़ में बांध कर उसकी बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसे भेजा जेल दिया था , वही कैमूर वन्य जीव अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच कराई जा रही है , सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी , हम आपको बता दे कि वीडियो में एक युवक को पेड़ में बांधकर दो लोगों द्वारा पकड़कर वर्दी में वन कर्मियों द्वारा डंडे से युवक की पिटाई की जा रही है , युवक जोर जोर से चिल्ला रहा है साहब छोड़ दीजिए , लेकिन जल्लाद वन कर्मी लगातार युवक पर डंडे बरसा रहे है , वायरल वीडियो 16 जून का बताया गया है , युवक शमीम उर्फ फिरंगी को शिकार करने के आरोप में वन कर्मियों ने उसके घर हलिया क्षेत्र के ददरी गांव से 15 जून को वन कर्मचारी राणा सिंह ने पेड़ से बांधकर दो लोगों से उसे पकड़वा कर डंडे से बेरहमी से उसकी पिटाई करने के बाद शिकार करने के आरोप में जेल भेज दिया था ,