मिर्ज़ापुर लालगंज में बे-रोजगार युवको को नौकरी के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को आज गिरफ्तार किया जो बे-रोजगार युवको को नौकरी के नाम पर ठगन लिया करता था , साथ ही अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर बे-रोजगार युवको को फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया करता था , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना लालगंज पर राजेन्द्र प्रसाद बिन्द बहुती बेलहा थाना लालगंज के रहने वाले ने तहरीर दिया कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने के नाम पर उससे ठगी किया गया , पुलिस अधीक्षक ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए टीम गठित किया , आज मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज पुलिस टीम के साथ पहुचकर अभियुक्त बच्चा लाल पाण्डेय पुत्र विद्या पाण्डेय निवासी गेरूआ थाना लालगंज को गिरफ्तार कर लिया , वही क्षेत्राधिकारी द्वारा बताया गया कि अभियुक्त के तीन साथी फरार है उनकी भी तलाश कि जा रही है , अभियुक्त पर कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया ,