मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में हुए विवाद में पुलिस ने व्यक्ति को थाने बुलाया तो घबराहट में हुआ हार्टफेल
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र के ठाकुर दयाल गांव में पड़ोसी से नाली को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने युवक को थाने पर बुलवाया तो घबराहट में युवक का बीपी लो होने की वजह से उसका हार्टफेल हो गया , बताया गया कि राजकुमार पुत्र स्वo हलबल जो थाना लालगंज क्षेत्र के ठाकुर दयाल गांव रहने वाले थे , राजकुमार के भतीजे प्रवीण कुमार ने बताया कि हमारे चाचा जी का गांव में ही पड़ोसी से नाली को लेकर कुछ विवाद हो गया था , जिन्हें पुलिस ने फोन करके थाने पर बुलवाया यह सुनकर चाचा राजकुमार को घबराहट हो गया उनका बीपी लो हो गया अस्पताल ले जाते समय हार्टफेल होने की वजह से उनकी मौत हो गयी , सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,