मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में दो ऑटो की आमने सामने की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र के पतुलकी गांव के पास तेज रफ्तार दो ऑटो की आमने सामने की टक्कर में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए , ग्रमीणों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया गया , जहा घायलों की हालत को गम्भीर देखते हुए सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला मंडली अस्पताल इलाज के लिए भेजवाया गया , घायलों में तीन की हालत गंभीर बताया गया है , जिनका इलाज मिर्ज़ापुर के ट्रामा सेन्टर में किया जा रहा है , मिली जानकारी के अनुसार तीनो बुरी तरह से घायल वाराणसी के रहने वाले है, जो लालगंज किसी काम से जा रहे थे कि पतुलकी गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो से उनके ऑटो की टक्कर हो गयी , दोनो ऑटो में सवार लोग घायल हो गए जिनका इलाज मिर्ज़ापुर के ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है ,