मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता की हालत बिगड़ी जिला महिला अस्पताल में भर्ती
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र में एक नाबालिग 10वी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद छह माह की गर्भवती छात्रा का गर्भपात होने के बाद सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था , वह पर उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया , छह माह पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ था , उसे गर्भ ठहरने पर आरोपियो ने उसे गर्भपात की दवा दी जिससे उसकी तबियत बिगड़ गयी , किशोरी की मां ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म मामले में भाजपा नेता व प्रधान विजय गुप्ता और उसके नौकर आकाश केसरी पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया , पुलिस ने मामला तो दोनों पर दर्ज किया , लेकिन गिरफ्तार सिर्फ आकाश को किया , दूसरे आरोपी पर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की बात कही , अब इस मामले में धीरे धीरे सियासत भी रंग लेने लगा है , आज सपा ने सीधे पुलिस पर भाजपा नेता को बचाने का आरोप लगाया , कहा कि अगर भाजपा नेता की गिरफ्तारी नही हुई तो सड़क पर उतरने को हम लोग मजबूर होंगे ,