मिर्ज़ापुर राजगढ़ रैकरी गांव में मोटरसाइकिल सवार बिजली के खम्भे से टकराते मौत
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के रैकरी गांव में एक मोटरसाइकिल सवार की बिजली के खम्भे से टकराने से मौके पर ही मौत हो गयी , बताया गया कि सुनील कुमार बिन्द पुत्र कामत प्रसाद जो थाना राजगढ़ क्षेत्र के रैकरी गांव का रहने वाला था , जो अपने एक दोस्त के साथ घर की ओर जा रहा था , तेज रफ्तार होने की वजह से मोटरसाइकिल अनियन्त्रित होकर बिजली के खम्भे से टकरा गई , जिसमे सुनील कुमार की मौत हो गयी , वही उसका साथी इस घटना में बाल बाल बच गया , सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही को पूरा किया ,