मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक बरसात में भी क्षेत्र के दर्जनों गांव में जनता के बीच पहुंचे
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को आज बता दिया कि उनके बीच पहुचने के लिए कोई उनके रास्ते को नही रोक सकता , हम आपको बता दे कि आज झमाझम बरसात में भी विधायक जी रुक रुक कर मौका निकालकर अपने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में जनता के बीच पहुंचे , कही जाकर दुःखद परिजनों से मिलकर अपनी शोक श्रद्धांजलि प्रकट किया तो कई गांव में पहुचकर लोगो का हाल चाल जाना , आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के कुछ कार्यक्रमो की जो जानकारी मिली उसमें राजगढ़ के ग्राम नुनौटी के रहने वाले चंद्रपाल सिंह उर्फ पप्पू सिंह के निवास पर पहुचकर उनके माता के निधन पर आयोजित तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित किया , इसी तरह ग्राम डढ़िया भावा के पूर्व प्रधान अशोक सिंह के निधन पर उनके घर भी पहुंचकर परिजनों से मिलकर अपनी ओर से दु:खद शोक संवेदना प्रकट कर ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके परिवार को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे , इसी तरह आगे भी कई गांव में जाकर लोगो से शिष्टाचार्य मुलाकात कर हाल-चाल लिया ,