मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र के लखनिया दरी बंद होने के बाद भी कुछ होमगार्डों द्वारा पैसे लेकर पर्यटकों को कराया जा रहा प्रवेश वीडियो वायरल
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के लखनिया दरी में लगातार डूबने की होती घटनाओ को देखते हुए, पर्यटकों के लिए इसमें प्रवेश बंद कर दिया गया है,।कुछ होमगार्डों के द्वारा पैसे लेकर सैलानियों को अंदर प्रवेश कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, नोट-वायरल वीडियो की पुष्टि मिर्ज़ापुर न्यूज बुलेटिन नही करता, लखनिया दरी पिछले चार महीने से मेन गेट को बंद करने के साथ ही अन्य प्रवेश के रास्ते पर तार लगाए गए हैं, ताकि कोई भी सैलानी अंदर प्रवेश न कर सके, अभी कुछ दिन पहले ही वाराणसी से आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी, कोई सैलानी अंदर प्रवेश न कर सके इसको लेकर होमगार्डों की ड्यूटी भी लगाई जाती है, रविवार को दो होमगार्डों की ओर से रुपये लेकर अंदर प्रवेश कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक होमगार्ड बैठा है और एक अंदर भेज रहा है, जिसे लेकर पुलिस का कहना है वीडियो पुराना है, होमगार्डों की ड्यूटी वन विभाग की ओर से लगाई गई थी, तो वही रेंजर चुनार आनंद शेखर ने बताया की होमगार्डों की ड्यूटी पुलिस विभाग की तरफ से लगाई जाती है, वन विभाग होमगार्डों की ड्यूटी नहीं लगाता है, दोनो अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर रहे है, सब राम भरोसे