यूपी में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगो के लिए अच्छी खबर आज से मानसून की रफ्तार पकड़ने की संभावना
यूपी में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगो के लिए अच्छी खबर मौसम विभाग की माने तो आज सोमवार से मानसून रफ्तार पकड़ने की संभावना दिखाई पड़ रही है, मानसून धीमा पड़ने से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अभी तक हल्की बारिश से ही लोगों को संतोष करना पड़ा, कम बारिश से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है, रविवार को उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना निम्नदाब क्षेत्र अवदाब में बदल गया है, इसके असर से अगले 24 घंटे में मानसून की सक्रियता में तेजी आएगी, मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 7 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा और प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बेलिया, देवरिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली समेत अन्य जिलों में गरज चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है ,