मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक के कैंप कार्यालय पहुचे कैबिनेट मंत्री का लोगो ने किया जोरदार स्वागत
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोल्हनपुर स्थित कैंप कार्यालय पर आज प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के पहुचने पर ग्राम प्रधान इंश पटेल सहित बड़ी संख्या में मड़िहान विधायक के समर्थकों ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें ग्राम गोल्हनपुर में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा भगवान राम, लक्ष्मण, और जानकी के साथ पवनपुत्र की बनवाई गई भव्य मंदिर की तस्वीर भेंट करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के आगमन का स्वागत किया गया , दरसल विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल अपने कुशल व्यवहार और अपने क्षेत्रीय कार्य की वजह से सभी से विधायक जी के बहुत ही मधुर सम्बन्ध है , प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर विधायक जी के ग्राम गोल्हनपुर पहुचे जहा पर ग्राम प्रधान इंस पटेल, व अंकुर पटेल द्वारा कैबिनेट मंत्री जी को स्मृतिचिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया , इस अवसर पर पूर्व प्रमुख अनमोल सिंह, सत्येंद्र सिंह, संतोष सिंह, बैजनाथ प्रजापति, अंकुर पटेल, अमित पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे ,