मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक का शादी समारोह में तूफानी दौरा दर्जनो वर-वधुओं को दिया आशीर्वाद
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का आज पूरे जनपद में शादी समारोह कार्यक्रम में तूफानी दौरा रहा , विधायक जी दर्जन भर से अधिक विवाह कार्यक्रम में शिरकत करते हुए वर-वधुओं को अपना आशीर्वाद दिया , सर्व प्रथम विधायक जी विधानसभा छानबे के लहंगपुर ग्राम गगहरा कलां के रहने वाले बद्री प्रसाद चौबे के सुपौत्री की शादी मे पहुंचकर आशीर्वाद दिया , वहा से निकलकर पटेहरा के ग्राम कन्हईपुर मार्कंडेय सिंह के पुत्र के तिलक मे शामिल हुए , ग्राम-बनकी में राम नगीना कोल के पुत्री के शादी मे पहुंचकर आशीर्वाद दिया , ग्राम चौबेपुर पोस्ट-हिनौता पहुच अशोक कुमार सिंह (बाबा पटेल) के पुत्री की शादी में आशीर्वाद दिया , ग्राम रामपुर 33 देवपुरा मे जितेंद्र बहादुर सिंह गहरवार के पुत्री की शादी में आशीर्वाद दिया , आगे ग्राम अटारी लालपुर मे दिनेश सिंह चौहान के पुत्री की शादी मे शामिल हुए , ग्राम बिशुनपुर पहुच शिव कुमार चौहान के पुत्री की शादी मे आशीर्वाद दिया , ग्राम नुनौटी मे हरिओम गौड़ की पुत्री की शादी मे पहुंचकर आशीर्वाद दिया , नगर के भरुहना के रहने वाले अशोक कुमार पंडा की पुत्री में भी शामिल होने अभिनव होटल अमरावती चौराहा विंध्याचल पहुच आशीर्वाद दिया , इसके बाद करीब देर रात्रि तक आधा दर्जन शादी समारोह में और पहुच वर-वधुओं को विधायक जी ने अपना आशीर्वाद दिया ,