मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने तीन गांव में पक्के मार्ग का लोकार्पण किया बेहतर मार्ग मिलने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने जताया आभार
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के पटेहरा कला के तीन गांव 1,ग्राम किरहा, व ग्राम शोभी में व ग्राम रैकरा में पक्की रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण कर क्षेत्री ग्रामीणों को आवागमन के लिए बेहतर मार्ग की सौगात दी, जिसको लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मड़िहान विधायक के प्रति आभार जताया, ये तीनो मार्ग का निर्माण कार्य पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 कराया गया, जो ग्राम किरहा वाला मुख्य मार्ग से रामायण मौर्य जी के घर तक पक्के संपर्क मार्ग है, वही दूसरा मार्ग ग्राम शोभी में रमेश सिंह महाजन के घर से शोभी परसौना बगीचा तक सीसी रोड का निर्माण कार्य शामिल है, इसी क्रम में ग्राम रैकरा में भैरव के घर तक पक्की रोड निर्माण कार्य शामिल है, इन तीनो मार्गो का लोकार्पण आज पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के द्वारा फीता काटकर किया गया, इस अवसर पर विधायक जी ने कहा कि इस संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी, जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग का निर्माण कराया गया है, उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है और बेहतर सड़क संपर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा व्यापार सहित सभी क्षेत्रों को नई गति मिलती है, इस मार्ग के निर्माण से ग्राम किरहा सहित आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी, विशेष रूप से विद्यार्थियों, किसानों, व महिलाओं व बुजुर्गो को आवागमन से होनी वाली कठनाइयों से अब राहत मिलेगी ,