मिर्ज़ापुर न्यायालय के आदेश पर थाना जमालपुर पर 3811 लीटर अवैध शराब को गढ्ढा खोद विनष्टीकरण कराया गया
मिर्ज़ापुर न्यायालय के आदेश पर थाना जमालपुर पर आज 3811 लीटर अवैध शराब को गढ्ढा खोद विनष्टीकरण कराया गया, जनपद में मादक पदार्थों के विनष्टीकरण, निस्तारण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्व में मिर्ज़ापुर न्यायालय तृतीय अपर सिविल जज (जू0डि0) न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम में थाना जमालपुर पर वर्ष 2014 से 2025 के मध्य आबकारी अधिनियम के 252 अभियोगों से बरामद 3560 लीटर अवैध देशी व 251 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब कुल 3811 लीटर अवैध शराब को जमीन खोद कर विनिष्टीकरण कराया गया, इस दौरान मौके पर इवेन्द्र कुमार तहसीलदार चुनार, जटाशंकर मिश्र क्षेत्राधिकारी चुनार, उप निरीक्षक अमित कुमार थानाध्यक्ष थाना जमालपुर व बिरजू प्रसाद गुप्ता आबकारी निरीक्षक मौजूद रहे ,