मिर्ज़ापुर महिला ने पेश की ईमानदारी की मिसाल सड़क पर मिले गहने भरे बैग को लौटाया
मिर्ज़ापुर समाजसेवी महिला उमा बरनवाल ने पेश की ईमानदारी की मिसाल हर तरफ हो रही महिला की तारीफ दरसल समाजसेवी महिला उमा बरनवाल जा रही थी कि सड़क पर एक लेडिस पर्स रास्ते में गिरा हुआ मिला , उन्होंने बैग को उठा लिया जब उसको खोलकर देखा तो उसमें सोने और चांदी के जेवर , घड़ी और मोबाइल था , उमा बरनवाल बैग में समान देखकर समझ गयी कि बैग में शादी का जेवर है , किसी का गिर गया , समाजसेवी महिला उमा बरनवाल ने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा को फोन कर सारी जानकारी दिया , तो उन्हें तुरंत SP आफिस बुलाया गया , बैग में मिले मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर उसके बारे में पता लगवाया , पता चला कि इमामबाड़ा की रहने वाली खुशी नाम की महिला का मोबाइल और सारा सामान है , जिसकी शादी एक महिने पहले ही हुई थी , टोटो से चलते हुए उसके हाथ से बैग गिर गया था , पुलिस ने उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर बुलाया परिवार वाले आकर अपना सामान पाकर काफी खुश हुए , समाजसेवी महिला उमा बरनवाल को बहुत बहुत धन्यवाद देते रहे , साथ ही पुलिस को भी सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया , जिनकी वजह से उनका समान उनको मिल सका , समाजसेवी महिला उमा बरनवाल ने लोगो को संदेश देते हुए कहा कि कभी भी इस तरह से आपको किसी का कोई सामान मिले तो वापस कर उससे दिल से दुआ लीजिएगा जो अनमोल होता है , दिखता नही लेकिन कही न कही अपना असर दिखाता है ,