मिर्ज़ापुर मड़िहान पुलिस ने फरार चल रहे गैंगेस्टर को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना मड़िहान पर पंजीकृत मुकदमा में धारा 3 (1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम में फरार चल रहे अभियुक्त को प्र0नि0 मड़िहान शैलेश कुमार राय पुलिस बल के साथ पहुंचकर मड़िहान क्षेत्र से गैंगेस्टर एक्ट अभियुक्त हजारीलाल सोनकर पुत्र भगवान दास सोनकर निवासी ददरा मु0रामपुर थाना राजगढ को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेजा ,