मिर्ज़ापुर भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल प्रमुख उद्यमी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
मिर्ज़ापुर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल को जैसे ही राजपूत कार्पेट के संस्थापक राजकुमार सिंह के निधन की खबर लगी उन्होए उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि आज जनपद ने एक ऐसे महान शख़्स को खो दिया , जिसकी पूर्ति जनपद में करना बहुत कठिन होगा , उन्होंने कहा कि राजकुमार सिंह जी जनपद के एक बड़े बड़े उद्यमी के साथ साथ बड़े ही सामाजिक व्यक्ति थे , उन्होंने मिर्ज़ापुर को व्यापारिक क्षेत्र मे एक अलग पहचान दिलाया , ऐसे महान शख्स को खोने की पूर्ति को पूरा नही किया जा सकता , भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने राजकुमार सिंह के निधन पर उनके निवास मुसफ़रगंज जाकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित किया ,