मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र में बाइक सवार को कार ने पीछे से मारी टक्कर पिता पुत्र की मौत
मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र के उसरहवा गांव के पास जा रहे बाइक सवार को बैगनआर कार ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया , टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पर सवार पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी , दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया , सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों और मृत्यक के परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया , पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया , मिली जानकारी के अनुसार बीती रात पिता पुत्र दोनो अपने घर से भोजन करके अपने खेत पर जा रहे थे , घर से थोड़ी दूर ही रास्ते मे एक्सीडेंट हो गया , जिसमे पिता व पुत्र लालमणि और अभय दोनो की दर्दनाक मौत हो गयी ,