मिर्ज़ापुर पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में दंगा, बल्वा नियंत्रण ड्रिल का पुलिसकर्मियों को कराया गया पूर्वाभ्यास
मिर्ज़ापुर जनपद के पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में आज शान्ति एवं कानून व्यवस्था अक्षुण्ण बनाये रखने तथा आपात, विषम परिस्थितियों में शांति व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों को दंगा, बल्वा नियंत्रण ड्रिल का का पूर्वाभ्यास कराया गया, बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लाइन के नेतृत्व में पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में आपात, विषम परिस्थितियों में बलवाइयों, अराजतत्वों व गड़बड़ी फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के लिये पुलिस अधिकारी व कर्मचारियो को दंगा नियंत्रण, बल्वा मॉक ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराया गया, इस दौरान शस्त्रों, उपकरणों की क्रियाशीलता एवं विषम परिस्थियों के दौरान दंगों से निपटने के लिए की जाने वाली कार्यवाही का पूर्वाभ्यास कराते हुए सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए,