कौशांबी में एक प्रेमी ने प्रेमिका की विदाई के समय फांसी लगा की आत्महत्या की कोशिश चल रहा इलाज़
कौशांबी जनपद के थाना मंझनपुर क्षेत्र के एक गाँव का मामला बताया जा रहा है, प्रमिका की शादी दूसरे से होने से नाराज़ प्रेमी ने फाँसी लगा कर सुसाइड का प्रयास किया, हालांकि समय रहते घर वाले मौके पर पहुच गए, और फाँसी के फंदे से युवक को उतार कर मेडिकल कालेज में ले जाकर इलाज के लिए भर्ती कराया, जहा उसका इलाज चल रहा है, बताया गया कि बीती रात लड़की की शादी थी, बिदाई के समय लड़की का प्रेमी राजा राम नाम के युवक ने सदमे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, राजा राम का इलाज़ मेडिकल कालेज में चल रहा है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है ,