मिर्ज़ापुर पुलिस मुठभेड़ में पांच गिरफ्तार भारी मात्रा में रेलवे से चोरी समान बरामद
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र में आज पुलिस मुठभेड़ में रेलवे का सामान चोरी करने वाले पांच आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रेलवे से चोरी किया भारी मात्रा में माल को बरामद कर आरोपियो को जेल भेज दिया , पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो से रेलवे ट्रैक में लगी क्लिपों की चोरी होने के सम्बन्ध के8 सूचना मिल रही थी , जिस पर पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में एक टीम थाना अदलहाट, स्वाट व एसओजी तथा रेलवे सुरक्षा बल की बनाकर चोरों को पकड़ने का जाल बिछाया , मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना अदलहाट, स्वाट व एसओजी और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने चोरों को पकड़ने के लिए घेरा बंदी किया , बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया , पुलिस टीम ने आत्म सुरक्षा करते हुए मौके से चार बदमाश 1. कन्हैयालाल, 2. राहुल पटेल, 3. गोरख व 4. प्रदीप कुमार पटेल उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा कारतूस बरामद कर मौके से 06 बोरियों में 243 पेन्ड्राल क्लिप, जलेबी भी बरामद किया , गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर थाना अदलहाट क्षेत्र के एक कबाड़ दुकान पर छापा मारकर 41 बोरियों में रखा 2058 पीस रेलवे की पटरियों में लगने वाली लोहे की पेन्ड्राल क्लिप, जलेबी और बरामद करते हुए , कबाड़ दुकानदार बृजेश कुमार अग्रहरी उर्फ पिन्टु को भी गिरफ्तार कर धारा 307, 411, 413, 414, 34 भादवि, 150 रेलवे अधिनियम व 3/25/27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए सभी को जेल भेजा ,