मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने थाना लालगंज क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर आम सुरक्षा का लिया जायजा
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आज थाना लालगंज क्षेत्र में सड़को पर पैदल भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आज सड़को पर चल रहे जनमानस से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया , पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा' द्वारा थाना लालगंज का वार्षिक निरीक्षण करने के पश्चात थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ बाजार व भीड़-भाड़ वाले इलाको में सायंकालीन पैदल भ्रमण किया , इस दौरान सड़क पर दुकानदारों, महिलाओं, बच्चों, आने-जाने वाले व्यक्तियों से संवाद कर सुरक्षा का एहसास कराया गया , सन्दिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करायी , साथ ही क्षेत्र की सुरक्षा के लिए रात्रि पिकेट गश्त मे लगे अधिकारी कर्मचारी पीआरवी-112 व एक्सन मोबाइल तथा अन्य रात्रिकालीन ड्यूटियां लगाते हुए उन्हें समय-समय पर ब्रीफ करने तथा लगातार चेक करते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये , पैदल गस्त के दौरान क्षेत्राधिकारी लालगंज, प्रभारी निरीक्षक लालगंज सहित भारी संख्या में पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ,