मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल स्थल का निरीक्षण कर मृत युवक के परिजनों से मिले
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा अदलहाट क्षेत्र में युवक की हुई हत्या के घटनास्थल स्थल का निरीक्षण कर मृत्यक युवक के परिजनों से मिलकर जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का भरोसा दिया , पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराधियो की गिरफ्तारी करने के लिए क्षेत्राधिकारी चुनार व प्रभारी निरीक्षक अदलहाट सहित पुलिस टीम गठित किया है , हम आपको बता दे कि थाना अदलहाट क्षेत्र के गांव परशुरामपुर रोड के किनारे अज्ञात बदमाशों ने बिल्डिंग मिस्त्री का काम करने वाले हरिश्चंद्र विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दिया गया , आज सुबह सड़क के किनारे पड़े युवक के शव के पास पुलिस को कारतूस का खोखा भी मिला है , पुलिस हत्या से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है ,