मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक द्वारा विजय मिश्रा के पेशी के दौरान निलंबन पुलिस को हाईकोर्ट ने किया रद्द
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के मिर्ज़ापुर में 5 अगस्त को पेशी के दौरान पूर्व विधायक द्वारा चलते हुए मीडिया में बयान देने को पुलिस कर्मियों की लापरवाही मानते हुए मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया था , एसपी के इस आदेश को पुलिस कर्मियों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दिया था , सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस कर्मियों के निलंबन को रद्द कर दिया , हाईकोर्ट ने एसपी मिर्जापुर के आदेश को पूरी तरह गलत बताया , दरसल बीते 5 अगस्त को पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा मिर्जापुर में पेशी पर आए हुए थे , पेशी के दौरान विजय मिश्रा ने प्रदेश में सत्ता पक्ष के कई नेताओं व पुलिस अफसरों के खिलाफ बयान बाजी की थी , पुलिस कस्टडी में की गई बयान बाजी के बाद एसपी मिर्जापुर ने इंस्पेक्टर और 2 दरोगा समेत आठ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था , इंस्पेक्टर अभय नारायण तिवारी व अन्य पुलिस कर्मियों ने एसपी के इस आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी , हाईकोर्ट में जस्टिस राजेश सिंह चौहान की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई हुई , इलाहबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक के दिए गए निलंबन के आदेश को रद्द कर दिया , कोर्ट ने SP के आदेश को पूरी तरह से गलत बताया ,