मिर्ज़ापुर कोतवाली शहर क्षेत्र से फरार वारन्टी गिरफ्तार छह थाने पर 12 व्यक्तियों का हुआ शांति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र से फरार चल रहे एक वारन्टी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, तो वही जनपद में कानून व शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में छह थाने पर 12 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिसमे थाना कोतवाली कटरा में 04, थाना कोतवाली देहात में 01, थाना लालगंज में 02, थाना जिगना में 03, थाना सन्तनगर में 01, थाना ड्रमण्डगंज में 01 कुल 12 व्यक्तियों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया ,