मिर्ज़ापुर विंध्याचल माँ विंध्यवासिनी मंदिर के दानपात्र में लगी आग ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया
मिर्ज़ापुर विंध्याचल माँ विंध्यवासिनी मंदिर के विन्ध्य विकास परिषद के 18 नम्बर के दानपात्र में आज अचानक से आग लग गयी, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने दानपात्र से निकलते धुंए को देख कर तत्काल अग्निशमन यंत्र ले जाकर समय रहते आग पर काबू पा लिया, आग लगने के पीछे संभावना जतायी जा रही है कि किसी श्रद्धालु के द्वारा अगरबत्ती जलाएं जाने से उसकी चिंगारी से दानपात्र में आग लग गयी होगी, माँ विंध्यवासिनी मंदिर के निकास द्वार के सीढ़ी के नीचे विन्ध्य विकास परिषद के 18 नम्बर के लगे दानपात्र का मामला है, दानपात्र से धुआं निकलते देख ड्यूटी पर तैनात एसआई सुदिष्ट पाण्डेय अपने सहयोगी सिपाही के साथ अग्निशमन यंत्र ले जाकर मौके पर पहुंच समय रहते आग पर काबू पा लिया ,