मिर्ज़ापुर नगर पालिका के पहले बजट में महिला सभासदों ने बैठने को लेकर किया हंगामा
मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद के पहले बजट के लिए बुलाई गई बैठक में महिला सभासदों को पीछे की कतार में बैठाया गया था , जिसको लेकर महिला सभासदों ने आगे बैठने को लेकर बैठक शुरू होने से पहले ही नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी और अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता के सामने हंगामा शुरू कर दिया , बैठक में काफी हो हल्ला होता रहा , इस बीच बैठक कवर करने गये पत्रकारों द्वारा जब हंगामे का वीडियो बनाने लगे तो पत्रकारों को बैठक से बाहर कर दरवाजा बंद कर दिया गया , बैठक में हंगामें का वीडियो थोड़ी देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया , बरहाल मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद के पहले बजट में लगभग 98 करोड़ का बजट सभी सभासदों द्वारा एक मत होकर अपनी मुहर लगा दिया ,