मिर्ज़ापुर नगर पथरहिया से सखौरा फीडर होने वाली बिजली सप्लाई कल 9 जुलाई को रहेगी बाधित
मिर्ज़ापुर नगर के पथरहिया विद्युत उपकेन्द्र से 132 / 33 के0वी0 सखौरा फीडर में होने वाली बिजली सप्लाई कल 9 जुलाई को सुबह 10:00 से दोपहर 02:00 तक बाधित रहेगी , ये जानकारी अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय के द्वारा देते हुए बताया गया कि सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित करना है कि 132 / 33 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र पथरहिया से पोषित 33 के0वी0 सखौरा फीडर वृक्षों की डालियो, टहनियाँ अवरोधक बनी हुयी है जिसकी छटाई का कार्य दिनांक 09.07.2023 को प्रातः 10:00 से दोपहर 02:00 तक किया जाना प्रस्तावित है , जिस कारण सखौरा उपकेन्द्र से सम्बन्धित राम बाग, घण्टाघर, 41 बसनही बाजार, वासलीगंज, बरियाघाट सिविल लाईन, रमईपट्टी, घूरहूपट्टी, जमुनहियों तथा 11 के0वी0 बिहारी फीडर से सम्बन्धित ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी , सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील है कि उक्त अवधि के लिए पानी इत्यादि की व्यवस्था कर ले एवं अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें ,